जिले में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय की बातों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लगातार राज्य सरकार द्वारा अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलेक्टर और खनिज विभाग को हिदायत दी जा रही है बावजूद इसके महासमुंद जिले में रेत का अवैध परिवहन जिला प्रशासन रोक पाने में अब तक नाकाम नजर आ रही है।