समग्र शिक्षा महासमुंद के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता योजना अंतर्गत शिक्षक-पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ।
विकासखंड सरायपाली में सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत पालक ,शिक्षक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन शासकीय हाई स्कूल बाराडोली में किया गया।
प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।
ऐतिहासिक और पुरातत्व नगरी सिरपुर में सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन 1 से 3 फरवरी तक जिला प्रशासन और सिरपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, शास्त्रीय कला और आधुनिक संगीत का भव्य संगम होगा।