सांकरा : पड़ोसी को गाली-गलौच करने से मना करने पर युवक के साथ... - CG Sandesh

सांकरा : पड़ोसी को गाली-गलौच करने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में एक युवक ने गाली-गलौच और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है।

प्रार्थी श्रीराम साहू, उम्र 29 वर्ष, पिता नंदकुमार साहू ने अपनी शिकायत में बताया 1 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे यशवंत साहू उनके घर के सामने आकर उनके पड़ोसी को गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। जिसपर श्रीराम ने उसे ऐसा करने से मना किया तो यशवंत ने उन पर अभद्र भाषा में जवाब देते हुए माँ-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने श्रीराम पर हाथ मुक्का से हमला किया, जिससे उनके सीने पर खरोंचें आईं और दोनों बाहों में दर्द हो रहा है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी उनकी माँ शोभा बाई और पत्नी वासना साहू थीं, जिन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

श्रीराम साहू की शिकायत पर पुलिस ने यशवंत साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें