पिथौरा : शराब के नशे में ससुराल जाकर पत्नी से गाली गलौच, साल... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में ससुराल जाकर पत्नी से गाली गलौच, साले से मारपीट

पिथौरा वार्ड क्रमांक 14 में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल जाकर पत्नी से गाली गलौच की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड क्रमांक 14 बागडपारा पिथौरा निवासी जीवन लाल यादव ने बताया कि 05 वर्ष पूर्व उसकी छोटी बहन जमुना से झाड़ू राम ध्रुव प्रेम विवाह किया है, उनके दो बच्चे है, लेकिन जमुना का पति झाडु राम ध्रुव शराब पीकर अपनी पत्नी  जमुना से लड़ाई झगड़ा करते रहता है.

जीवन लाल यादव ने बताया कि दो तीन दिन से उसकी बहन जमुना ध्रुव उनके घर में आकर रह रही है, जहाँ 05 जुलाई 2025 के रात्रि करीब 10:30 बजे जीवन लाल का बहनोई झाडु राम ध्रुव कही से शराब पीकर उसके घर आकर जमुना ध्रुव को मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था। जिसे जीवन ने गाली गलौज करने से मना करने पर तु कौन होता है, मना करने वाला कहकर उसे भी मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ के तर्जनी उंगली को अपने दांत से काट दिया जिससे नाखुन के पास से अलग होकर खुन निकला, तथा वह जान से मारने की धमकी दिया, घटना को लेखराम यादव, देवबती यादव एवं जमुना ध्रुव देखे सूने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी झाडू राम ध्रुव पर अपराध धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें