सांकरा : बुजुर्ग से मारपीट के आरोप महिला के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : बुजुर्ग से मारपीट के आरोप महिला के खिलाफ मामला दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौद में बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप में एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई है.

रूपई सेठ पति कुंजबिहारी सेठ उम्र 60 साल निवासी पिपरौद ने पुलिस को बताया, 30 अगस्त को सुबह 10 बजे वह अपने घर के बाडी में थी. उसी समय गांव के कमला सवरा के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जबरदस्ती गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंडा से मारपीट किया. मारपीट करने से रूपई के सिर, पीठ एवं हाथ में चोट आयी है.

पुलिस ने मामले में आरोपीया कमला सवरा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें