पूर्ण चंद्र ग्रहण आज; एक दशक में सबसे लंबे ग्रहणों में से एक... - CG Sandesh

पूर्ण चंद्र ग्रहण आज; एक दशक में सबसे लंबे ग्रहणों में से एक…

आज रात साल 2025 का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार भारत में ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 28 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण को लेकर सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक लगते ही देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना पर रोक लग जाएगी और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जो अब अगली सुबह 8 सितंबर को ही खोले जाएंगे।

यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसे भारत सहित यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह एक अनोखा अवसर है, वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह काल विशेष साधना और मंत्र जाप के लिए उत्तम माना जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें