बसना : भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत - CG Sandesh

बसना : भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीदादर में भाभी ने देवर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. ग्राम कलमीदादर निवासी पीड़िता गहकमोती सागर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 02 अक्टूबर 2025 को सुबह करीबन 10 बजे वह गांव के घुटकुरी में झाड काटने गयी थी. उसी तरफ उसका देवर शौकीलाल सागर भी मवेशी चराने गया था, जो गहकमोती की तरफ आ रहा था. गहकमोती ने रास्ता उधर है मेरे तरफ क्यों आ रहा है कहा और गहकमोती घर आ गयी.

करीबन 04:30 बजे गहकमोती अपने घर के आंगन में थी. इसी बीच शौकीलाल सागर आया और तु मुझे रास्ता में आने से मना करती है कहकर अश्लील गालियां देकर हाथ में रखे बांस के डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शौकीलाल सागर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें