बसना : बस से उतरने के दौरान हादसा, युवक की मौत - CG Sandesh

बसना : बस से उतरने के दौरान हादसा, युवक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के संजय बिहारी ढाबा के पास बस से उतरने के दौरान बस चालक की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार, युवक जब बस से उतर रहा था, इसी दौरान चालक ने बस अचानक से आगे बढ़ा दी, जिससे युवक बस की चपेट में आ गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अक्टूबर को सुबह करीबन 08 बजे ग्राम बड़े साजापाली निवासी निर्मल सिंह सिदार अपने साला संतोष सिदार को ईलाज करवाने रायपुर गया था. 

अपने साला को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद वह शाम को समलेश्वरी बस क्र. CG13 AB 5268 से वापस अपने घर आ रहा था. रात करीबन 8 बजे भंवरपुर मोड़ के पास NH 53 रोड़ पर निर्मल सिंह सिदार बस से उतरने लगा. उसके बस से उतरने के दौरान बस चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक से तेज गति से आगे बढा दिया, जिससे निर्मल सिंह सिदार लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया. हादसे में उसके सिर चेहरे व बांए हाथ में चोटे आयी. उसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पातल बसना ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें