CG : नहर में जा गिरी वाहन, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल - CG Sandesh

CG : नहर में जा गिरी वाहन, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक कुसमुल गांव के छह लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए थे। वापसी के दौरान पोता गांव के पास उनकी चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। 

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, चालक और एक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी थी। वहीं, चार अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें