खल्लारी : पिता ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत - CG Sandesh

खल्लारी : पिता ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत

खल्लारी थाना क्षेत्र के एक गाँव से 15 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने की खबर सामने आई है. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है.

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को उनका पूरा परिवार रात में घर पर खाना खाकर सो गये. उसकी बडी बेटी अलग कमरे में सोयी थी. 

रात करीबन 1 बजे युवती के पिता उठे तो देखा कि बगल वाले कमरे में जहां उसकी बडी लडकी सोयी थी, वहां बाहर से कुंडी लगा हुआ था. कुंडी दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी लडकी कमरे में नहीं थी. आस पास रिश्तेदारों में पता करने पर भी कहीं कोई पता नहीं चला. युवती के पिता ने शंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें