CG : कार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर पैदल जा रही महिला को रौं... - CG Sandesh

CG : कार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर पैदल जा रही महिला को रौंदा, 3 लोगों की मौत

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक कापू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धरमजयगढ़-कापू मार्ग में चाल्हा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

इस कार ने पैदल चल रही एक महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। कापू पुलिस घटना की जांच कर रही है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें