सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, ई- स्पोर्ट... - CG Sandesh

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, ई- स्पोर्ट्स गेम की आड़ में सट्टेबाजी ऐप पर बैन का मामला

सट्टेबाजी ऐप्स पर बैन की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने कहा कि देश में दो हजार से अधिक सट्टेबाजी ऐप सक्रिय हैं।

सोशल और ई- स्पोर्ट्स गेम की आड़ में चल रहे सट्टेबाजी ऐप पर बैन लगाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि अभी दो हजार से ज़्यादा सट्टेबाजी के ऐप ऑपरेट हो रहे है। बड़ी संख्या में युवा उनके चंगुल में फंसकर अपनी पूंजी गंवा रहे है। इसलिए सरकार को इस बारे में तुंरत कार्रवाई करनी चाहिए।

एनजीओ की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट सरकार को निर्देश दे कि वो आईटी एक्ट के सेक्शन 69 तहत सभी सट्टेबाजी ऐप को ब्लॉक करने के लिए आदेश जारी करें।
कोर्ट आरबीआई, एनपीसीआई और दूसरे UPI प्लेटफार्म को निर्देश दे कि देश मे रजिस्टर्ड नहीं हुए ऑनलाइन मनी गेम से जुड़े ट्रांजेक्शन की वो अनुमति न दें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें