महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी गति, चार दिनों में तेज ह... - CG Sandesh

महासमुंद जिले में धान खरीदी ने पकड़ी गति, चार दिनों में तेज हुई आवक

धान उपार्जन केंद्र बरौंडाबाजार में सुव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी

जिले में मंगलवार तक 24 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है

किसान धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्ट

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र चार दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 47 केन्द्रों में 24 हजार 626 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आज लगभग सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी केंद्रों में पारदर्शी ऑनलाइन टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त बारदाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है, जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही। साथ ही धान बिक्री के साथ ही त्वरित भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। बरौंडाबाजार गांव के कृषक ताम्रध्वज साहू ने आज 13 एकड़ खेती से 150 क्विंटल धान बेचा, मचेवा गांव के प्रणव साहू ने 18 एकड़ से 75 क्विंटल धान विक्रय किया।

इसके अलावा लाफिन खुर्द गांव के बसंत सिंह ठाकुर ने 6 एकड़ खेती से 60 क्विंटल धान बेचा और एक दिन पहले ही ऑनलाइन टोकन कटवाकर आसानी से उपज बेची। इन सभी किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है, तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से धान खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक हो रहा है। अतः किसान बिना किसी भ्रम के उपार्जन केन्द्र पहुंचे और अपने धान का विक्रय करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें