राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 3 द... - CG Sandesh

राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 3 दिन के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति छत्तीसगढ के अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी यात्रा के दूसरे दिन तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगी। भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाककला और कलात्मक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

यात्रा के अतिंम दिन राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में शामिल होंगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें