सांकरा : भाभी के साथ मारपीट, देवर के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : भाभी के साथ मारपीट, देवर के खिलाफ मामला दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भोकलूडीह में भाभी के साथ मारपीट के आरोप में देवर के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पीड़िता सुप्रिया ठाकुर पति मनोज ठाकुर उम्र 39 साल निवासी ग्राम भोकलूडीह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 28 दिसम्बर को शाम करीब 4 बजे उसका देवर हुब लाल घर के सामने आकर जमीन संबंधी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डंडा से मारपीट करने लगा.

मारपीट से पीडिता के दाहिना कोहनी के पास, पीठ, गर्दन में चोट आई है. पति के घर आने पर पीडिता थाने रिपोर्ट दर्ज करने गई. पुलिस ने आरोपी हुब लाल ठाकुर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें