पिथौरा : पिकनिक स्थल पर चाक़ू से वार, युवक घायल - CG Sandesh

पिथौरा : पिकनिक स्थल पर चाक़ू से वार, युवक घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर चौक के पास पिकनिक स्थल पर चाक़ू से वार कर घायल करने के आरोप में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम किशनपुर निवासी पीड़ित चितरंजन साहू ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी को दोपहर करीब 4:10 बजे वह फिरतु पटेल पिकनिक स्थल ग्राम लक्ष्मीपुर चौक के पास खडा था. वहाँ पर गांव का विकास सेठ भी था. 

विकास सेठ ने बिना वजह अपने पास रखे चाकू को निकालकर चितरंजन के बांये पसली के पास मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. चितरंजन के परिजन उसे उठाकर थाना लेकर गये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विकास सेठ के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें