तुमगाँव : रोड़ क्रॉस करते वक्त हादसा, कार चालक पर केस दर्ज - CG Sandesh

तुमगाँव : रोड़ क्रॉस करते वक्त हादसा, कार चालक पर केस दर्ज

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास NH 53 रोड पर क्रॉस करते वक्त कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया. कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

राजकुमार यादव पिता धुरसिंग यादव निवासी ग्राम गढ़सिवानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 20 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे उसके पिता धूरसिंग एवं मां शांति बाई ग्राम कांपा से गढ़सिवनी आने के लिए ग्राम कांपा मेन रोड से पैदल क्रॉस कर रहे थे. 

इसी दौरान रायपुर तरफ से आर रही कार क्र. CG04 HL 1825 के चालक ने अपने कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर धूरसिंग को एक्सीडेंट कर दिया, जिससे धूरसिंग को गंभीर चोंटे आई है. उसका ईलाज सोहम हॉस्पिटल महासमुन्द में चल रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार क्र. CG 04 HL1825 के चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें