news-details

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत में ऐसा रहेगा 3 दिनों तक मौसम, बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के चलते पूरी तरह से भारत का मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है कि दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इस बदलते मौसम के चलते उत्तर भारत और मध्य भारत में कई जगहों पर बरसात और ठंड का सितम बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 1 सप्ताह के अंदर देश के 5 राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं।

दक्षिण और पूर्वी भारत का मौसम

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में तटीय इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा तेलंगाना और हैदराबाद में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा अगर पूरे भारत की बात करें, तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम जैसे राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश और बढ़ सकती है। जिसकी वजह से मौसम में पूरी तरह से बदलाव आएगा। इसके अलावा उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

दिल्ली का मौसम

वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम बदलने के चलते प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। दिल्ली में अक्टूबर महीने में ही हवा खराब हो गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। झारखंड में मौसम बदल रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है। जिससे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। अगले 5 घंटे में बेंगलुरु में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।




अन्य सम्बंधित खबरें