news-details

राज्यपाल 06 मार्च को होंगी माघी पुन्नी मेला में शामिल

राज्यपाल अनुसुईया उइके 6 मार्च को गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित माघी पुन्नी मेला-2021 में संत समागम समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल 6 मार्च की शाम 5.15 बजे राजभवन से रवाना होगी और 06.00 बजे राजिम पहुंचेंगी। राज्यपाल  उइके शाम 6.25 बजे माघी पुन्नी मेला-2021 संत समागम समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल कार्यक्रम स्थल से रात्रि 8.30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।




अन्य सम्बंधित खबरें