केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 20 सितंबर से क... - CG Sandesh

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 20 सितंबर से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित करेगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू होंगे बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बोर्ड ने कहा कि यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2021 (मंगलवार) 23:59 बजे तक है।

आवेदन शुल्क - 

एक पेपर के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये फीस देनी होगी. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन फीस 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें