news-details

राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।  जिलों के अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संयुक्त कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शाये गये स्थान पर पदस्थ करता है। उक्त स्थानांतरण हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें