लोकसुराज अभियान के तहत दिए गए आवेदन को अधिकारियों द्वारा तोड़... - CG Sandesh

लोकसुराज अभियान के तहत दिए गए आवेदन को अधिकारियों द्वारा तोड़ मरोड़कर किया गया ऑनलाइन

पिथौरा/महासमुंद- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगो के मांग एवं शिकायत के समाधान के लिए पूरे प्रदेश भर में लोकसुराज अभियान चलाया गया । परंतु संबंधित अधिकारी आवेदनों को पूरी तरह परिवर्तन कर ऑनलाइन कर रहे हैं।

ताज़ा मामला पिथौरा जनपद पंचायत का है जहाँ ग्राम डोंगरिपाली कैलाशपुर निवासी श्री ललित मुखर्जी ने लोकसुराज अभियान में महासमुंद जिला पंचायत के CEO  श्री  ऋतुराज रघुवंशी को किन्ही कारणों से तत्काल सेवा से बर्खास्त करने के लिए आवेदन दिया था। जिसे पिथौरा जनपद पंचायत के  संबंधित अधिकारी आवेदन को ऑनलाइन करते समय आवेदन के विषय को ही परिवर्तन कर दिया गया । ताकि यह मामला खुल ना सके।

ऑनलाइन करते समय समन्धित अधिकारी विषय में परिवर्तन कर विषय को आवास मित्रो द्वारा शिकायत   कहते हुए दर्ज किया गया था। जबकि आवेदक द्वारा स्पष्ट रूप में जिला पंचायत महासमुंद के मुख्यकार्य पालन अधिकारी को बर्खास्त करने का था।जिसे ऑनलाइन में बड़ी ही चालाकी से अधिकारियों द्वारा बदल दिया गया।

जिस पर आवेदक श्री ललित मुखर्जी ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त कर  लापरवाह अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शासन से करने  की मांग की है।


लोक सूरज में  श्री ललित मुखर्जी द्वारा दिया गया आवेदन 




लोक सुराज में ऑनलाइन हुआ आवेदन 












भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें