"Amazone कंपनी फ्री में बाँट रही रिटर्न्ड प्रोडक्ट्स", जानें... - CG Sandesh

"Amazone कंपनी फ्री में बाँट रही रिटर्न्ड प्रोडक्ट्स", जानें वायरल SMS की सच्चाई

इन दिनों व्हाट्सएप्प पर एक एसएमएस धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि Amazone कंपनी रिटर्न्ड प्रोडक्ट्स यानी कि वापस किये गए प्रोडक्ट्स को मुफ्त में बाँट रही है. इसके साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है. लिंक केवल मोबाइल पर खोला जा सकता है, लैपटॉप या कम्प्यूटर पर नहीं. फ़ोन से क्लिक करने पर जो पेज खुलता है, वह अमेज़न का ऑफिसियल वेबसाइट नहीं है.

वायरल एसएमएस में किया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी है. इसका अमेजन से कोई सम्बन्ध नहीं है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, “ऐसी वेबसाइट साइबर अपराधियों द्वारा तैयार की जाती है, ऐसी वेबसाइटों को बनाने का मूल उद्देश्य यूजर्स के मोबाइल और लैपटॉप में मैलवेयर डालना है. उसके बाद कीलॉगिंग के माध्यम से यूज़र द्वारा टाइप की गई गुप्त सूचना जैसे कि नेटबैंकिंग आईडी, सोशल मीडिया एकाउंट्स की लॉग-इन इन्फॉर्मेशन, ईमेल अकाउंट का पासवर्ड चुराया जाता है, यह कीलॉगर साइबर अपराधी को हर कुछ घंटे में यूज़र की डिटेल टेक्स्ट फ़ाइल में भेजते हैं. 

कई बार ये लिंक क्लिक-बेटिंग के मकसद से भी किये जाते हैं. इसमें यूजर्स को लॉटरी, डिस्काउंट कूपन, मोबाइल फ़ोन्स आदि के लालच देकर ज्यादा से ज्यादा वक्त तक वेबसाइट पर एंगेज रखा जाता है. ऐसा कर उसे ऐड दिखाए जाते हैं. ऐड भी वेबसाइट के अलग-अलग पेज पर दिखाए जाते हैं और सर्वे के नाम पर यूजर को उन्हीं अलग-अलग पेजों पर घुमाया जाता है. ऐसे लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें