पिथौरा : थरगांव में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ - CG Sandesh

पिथौरा : थरगांव में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत कसडोल विकासखंड के संकुल केंद्र थरगांव में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बलौदाबाजार जिला पंचायत के सभापति शेख अलीमुद्दीन के मुख्य आतिथ्य एवं अश्विनी कुमार डड़सेना नोडल प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत थरगांव के सरपंच बाबूलाल प्रजापति एवं उप सरपंच शिव साहू उपस्थित हुए।

शेख अलीमुद्दीन ने कहा कि जीवन मे शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी विशेष महत्व होता है।बच्चे गांव स्टार से ही ऊपर उठकर देश मे अपना नाम रोशन करते हैं।खेल में जीत व हार तो लगा रहता है इसलिए खेल को खेल भावना के साथ खेल जाना चाहिए। मुख्य अतिथि अलीमुद्दीन ने संकुल केंद्र थरगांव अंतर्गत समस्त शालाओं में पढ़ने वाले लगभग 560 छात्र - छात्राओं को स्वयं के व्यय से जूता एवं मौजा वितरण करने की घोषणा मंच से किया। उपस्थित सरपंच , संकुल प्रभारी एवं संकुल समन्वयक ने जूता एवं मौजा वितरण की घोषणा पर का सादर आभार व्यक्त किया।
   
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजकुमार चौहान,विजय मुटकिया,नीलाम्बर प्रधान,साधराम चौधरी, हेमलाल साहू,हीरालाल साहू,जगतराम खड़िया, बालकदास खुटे, बद्रीनाथ बारीक, शुशील बारीक, शन्नो साहू, पिंसा दीवान, राजाराम निराला, तिरिथ राम जायसवाल आदि शिक्षक - शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें