दर्दनाक : थ्रेसर मशीन में फंसकर मजदूर के हाथ के हुए टुकड़े-ट... - CG Sandesh

दर्दनाक : थ्रेसर मशीन में फंसकर मजदूर के हाथ के हुए टुकड़े-टुकड़े, दूसरे युवक ने बचा ली जान

राजस्थान। भरतपुर के नगर के मानोता कला गांव में एक युवक का हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया। जिससे उसके हाथ के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि पास में खड़े एक युवक ने उसे पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई। हांलकि उसका एक हाथ कट गया।



घटना रविवार दोपहर की है। किसान राजेश ने बताया कि मैं थ्रेसर में सरसों की गठरियां डाल रहा था। जब थ्रेसर में सरसों फंसी तो लोकेश सरसों को मशीन के अंदर डाल रहा था। तभी अचानक हाथ भी मशीन में चला गया। जैसे ही लोकेश चिल्लाया। मुझे पता लग गया कि लोकेश हाथ थ्रेसर में गया। तुरंत उसके शरीर को मैंने जकड़ लिया और बाहर की तरफ खींचा। तभी पास में खड़े ट्रैक्टर मालिक देवेश को आवाज देकर थ्रेसर को बैक गियर में कराया। इसके बाद लोकेश को थ्रेसर से बचाया। लेकिन हाथ के टुकड़े-टुकडे हो गए। लोकेश का अलवर के जिला अस्पताल में इलाज जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें