news-details

मुख्यमंत्री बघेल ने पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उषा बारले को दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि उषा बारले ने अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में पहचान दिलाई है। उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।




अन्य सम्बंधित खबरें