news-details

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में पोती कालिख, जमकर हुई झूमाझटकी

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इस पर विरोध जताया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंककर पुतला दहन किया। इस हंगामे के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच हंगामा करने लगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया और अंडे भी फेंके हैं। पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी हुई है। भाजपाईयों ने कांग्रेस दफ्तर में कालिक फेंकी है।

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते रहे, बवाल बढ़ता गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद नहीं थी। बाद हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए। हालात बिगड़ने के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की है और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी अभी भी बनी हुई है।




अन्य सम्बंधित खबरें

news

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण को लेकर योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुन्द को ज्ञापन सौपा गया. महासमुन्द दिनांक 12 मई 2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ विगत 20 वर्षो से समस्याओं से जूझ रहे 16 हजार संविदा कर्मचारी दूरस्थ अंचलो में सिमित संसाधनों के बावजूद सतत रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे है. कोविड महामारी के समय भी जान से जोखिम में डाल कर सेवाएं दिये है. 12 अप्रेल 2025 को एन एच एम को स्थापित हुये 20 वर्ष पूर्ण हो चुके है.संविदा कर्मचारी जाब की असुरक्षा, अल्प वेतन, बीमा पेंशन, अनुकम्पा जैसी समाजिक आर्थिक सुरक्षा से वंचित है, देश के विभिन्न राज्यों में जैसे मणिपुर, तमिलनाडू, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, आदि में एन एच एम कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए है. छत्तीसगढ़ में भी तत्काल नीति गत निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है. छत्तीसगढ़ में एन एच एम कर्मचारी संघ निम्न लिखित मांगो को लेकर आपसे निवेदन किया है. सविलियन एवं स्थाईकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण,कार्यमूल्यांकन सी आर ब्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन बृद्धि, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा न्युक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति, न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा. समय पर नियमित वेतन की भुगतान आदि मांगो को लेकर माननीय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुन्द जी को उनके निवास पर भेट किया गया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी, हेमंत सिन्हा, कौशलेद्र तिवारी, डॉ रवि दीक्षित, पूरन सिँह के मार्गदर्शन और महासमुंद एन एच एम जिला इकाई से जिला अध्यक्ष राम गोपाल खूंटे, देव कुमार ड़ड़सेना, आदि साथी मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपा गया.

जिला महासमुंद