90 ट्रेनें रद्द-46 का रूट बदला...अब मलबा हटाने में जुटे 1 हज... - CG Sandesh

90 ट्रेनें रद्द-46 का रूट बदला...अब मलबा हटाने में जुटे 1 हजार मजदूर

बालासोर ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद पटरियां दुरुस्त करने का काम जोरों पर चल रहा है। अब तक हावड़ा-चेन्नई रूट की 90 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 46 का रूट बदला गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार तक ट्रैक दुरुस्त होने की उम्मीद है।

जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिश

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार बालासोर ट्रेन दुर्घटना वाली जगह पर रात भर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान बालासोर में रात भर एक हजार से ज्यादा मजदूर मलबे को हटाने का काम करते रहे। मलबा हटाने के काम में जुटे कर्मचारियों को रेल मंत्री ने दिशा निर्देश दिए। 7 पोलकेन मशीन, 5 जेसीबी और 2 बड़ी क्रेन से भी मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा है। शनिवार रात एक तरफ मलबा हटाने का काम चल रहा था तो दूसरी तरफ पटरियां बिछाने का काम भी शुरु हो चुका है। जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिश हो रही है.

1175 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। वहीं, हादसे के बाद अब तक कुल 1175 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 793 लोगों को छुट्टी दे दी गई जबकि 382 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

पीएम मोदी ने बीते दिन घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात भी की थी। पीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि था कि ये घटना बेहद गंभीर है। दोषियों को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें