सरायपाली : शहीद वीरेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंत... - CG Sandesh

सरायपाली : शहीद वीरेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई.

इंडियन आर्मी ग्रह मंडल पुणे में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ वीरेश कुमार साहू की मौत 11 दिसंबर को सुबह परेड के दौरान हो गई. वीरेश कुमार को ड्यूटी ज्वाइनिंग किये 5 दिन हुए थे, जहाँ सुबह परेड के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और बेहोश होने से उन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया. संभावना जताई जा रही है कि ड्यूटी के दौरान अटैक आने से उनकी मौत हुई होगी.

ड्यूटी के दौरान मौत होने पर उन्हें शहीद की उपाधि दी गई है और गार्ड ऑफ आनर से उनके पार्थिव शरीर को सम्मानित किया गया है. वीरेश कुमार साहू सरायपाली क्षेत्र के ग्राम खम्हारपाली निवासी हेमचरण साहू के पुत्र थे. जिनका इंडियन आर्मी ग्रह मंडल पुणे में टेक्नीशियन पद के लिए जुलाई 2023 में चयन हुआ था. और 5 सितंबर को उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन किया था. बता दें पूरे भारत भर में इंडियन आर्मी में 600 लोगों का चयन हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र वीरेश कुमार थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें