भाजपा सांसद की गाड़ी हुई सड़क हादसे का शिकार, सांसद समेत ड्र... - CG Sandesh

भाजपा सांसद की गाड़ी हुई सड़क हादसे का शिकार, सांसद समेत ड्राइवर और बॉडीगार्ड घायल

बिहार। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई है। सड़क हादसे में सांसद, उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर घायल हो गया हैं।

जानकारी के मुताबिक सांसद सतीश चंद्र दुबे बीती रात बगहा से पटना लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी गांधी सेतु पर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद की गाड़ी जब गांधी सेतु के गायघाट के पास पहुंची तो एक कंटेनर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई।

इस हादसे में उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और उनके घायल बॉडीगार्ड और ड्राइवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। सांसद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें