अभिनेता शाहरुख खान की बिगड़ी तबियत, KD अस्पताल में कराया गया ... - CG Sandesh

अभिनेता शाहरुख खान की बिगड़ी तबियत, KD अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के KD अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहरुख खान आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने अहमदाबाद में थे। बीते दिन उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम के लिए तालियां बजाते और उन्हें चीयर अप करते देखा गया था।

 

 

बताया जा रहा है कि एक्टर कल अहमदाबाद में IPL का पहला प्ले ऑफ देखने पहुंचे थे, इस दौरान तपती हुई गर्मी की वजह से उन्हें लू लग गई और वो बीमार हो गए। बता दें कि बीते साल शाहरुख कान बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में (पठान, जवान और डंकी) दे चुके हैं। फिलहाल इन दिनों शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम कोलाकाता नाइट राइडर्स को लेकर बिजी चल रहे हैं जो कि अब फाइनल में जाने की तैयारी कर रही है। वहीं, फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' है, जिसमें शाहरुख एक ग्रे शेड डॉन के रोल में नजर आने वाले हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें