महासमुंद : बिरकोनी मे आर्यन साहू को कक्षा दसवीं मे 79% परसें... - CG Sandesh

महासमुंद : बिरकोनी मे आर्यन साहू को कक्षा दसवीं मे 79% परसेंट लाने पर सम्मानित किया गया.

बुधवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए. जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बिरकोनी दुर्गेश साहू सुपुत्र आर्यन साहू को कक्षा दसवीं मे 79% परसेंट लाने पर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने उनके घर पहुंच, गमछा पहनकर, सम्मानित कर, आशीर्वाद देकर बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया, खूब मेहनत करो निरंतर आगे बढ़ते रहो बेटा.

बिना कोचिंग के बच्चे ने पाई सफलता: पिता दुर्गेश साहू का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर किसी तरह का कोई दबाव कभी नहीं डाला. कोचिंग क्लास के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि हमारे दोनों बच्चे कभी भी कोई कोचिंग क्लास नहीं गए. वैसे भी सरकारी स्कूल में क्वॉलीफाई टीचर होते हैं जो बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही अच्छा रिजल्ट भी दिलाते हैं.

स्टूडेंट की मां ने बताया "हमारा बेटा कक्षा दसवीं में 79% लेकर आया है. जो हमारे लिए और हमारे समाज के लिए खुशी की बात है. बच्चों की मेहनत और लगन देखकर मां-बाप तो खुश होते ही हैं. समाज भी खुश होता है. पढ़ाई को लेकर हमने अपने बेटे को कभी दबाव नहीं डाला. बेटा सिर्फ इतना कहता था कि मां मुझे आज इतना पढ़ना है और इतना रिवीजन करना होगा. पहले बेटे का इंटरेस्ट खेल में था लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया खेल में रुचि कम होती गई. बोर्ड एग्जाम को देखते हुए बच्चे ने खेलना भी बंद कर दिया था. खेल के बजाय बेटा ने पढ़ाई को महत्व दिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें