पटेवा : कार्यालय में नायब तहसीलदार का कॉलर पकड़कर की मारपीट; ... - CG Sandesh

पटेवा : कार्यालय में नायब तहसीलदार का कॉलर पकड़कर की मारपीट; गला दबाया और शर्ट भी फाड़ दी

महासमुंद जिले के उप तहसील कार्यालय झलप में एक व्यक्ति ने कार्यालय में आकर नायब तहसीलदार का कॉलर पकड़कर मारपीट की. आरोपी ने नायब तहसीलदार के डायस पर चढ़कर गला दबाया और शर्ट भी फाड़ दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

नायब तहसीलदार युवराज साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 8 जुलाई को वह अपने न्यायालय उप तहसील झलप में अपने डायस में बैठकर राजस्व प्रकरण का निराकरण कर रहा था. शासकीय पदीय कर्तव्य के निर्वहन के दौरान करीब दोपहर 12 बजे कुलप्रीत सिंह पिता गुरदीप सिंह निवासी छिलपावन कार्यालय में आकर नायब तहसीलदार युवराज साहू अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे 420 बोला है बोलकर चप्पल फेंककर मारा और नायब तहसीलदार युवराज के डायस में चढ़ गया तथा युवराज का कॉलर पकड़कर हांथ झापड़ से मारपीट किया तथा जान से मार दूंगा बोलकर गला पकड़कर दबा रहा था. 

इसी दौरान कार्यालय में पदस्थ श्रीमती पृथ्वी अजय (भृत्य), पूजां कंवर (सहायक ग्रेड 3) एवं उपस्थित कोटवार ऊषा बाई छात्रे तथा तहसील न्यायालय में उपस्थित अन्य कोटवार तुलाराम मोंगरे, ग्रामीण तुलाराम चन्द्राकर बीच बचाव किये. यदि ये लोग बीच बचाव नहीं करते तो कुलप्रीत सिंह युवराज को मारपीट कर गंभीर क्षति पहुंचा देता तथा जिस तरह से गले को दबाया था तो निश्चित रूप से युवराज हत्या का शिकार हो जाता. मारपीट से युवराज को चोटे आई है और उनका पहना हुआ शर्ट भी फट गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुलप्रीत सिंह के खिलाफ 115(2)-BNS, 121(1)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें