पटेवा : घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

पटेवा : घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम पचरी निवासी विमल कुमार डड़सेना ने पुलिस को बताया की उसके बड़े भैया ईश्वर प्रसाद डड़सेना के मोटर सायकल हीरो सुपर स्पलेण्डर क्रमांक CG 06 GJ 1248 को 3 जुलाई को रात्रि में करीबन 08.30 बजे विमल खाना खाकर अपने घर के बाहर हेण्डल लॉक कर खड़ी किया था. मोटर सायकल में उक्त मोटर सायकल का मूल आरसी बुक लॉकर में रखा था. 

04 जुलाई को सुबह 05 बजे देखा तो उसका मोटर सायकल घर के बाहर नहीं था. कोई अज्ञात चोरी कर लिया था. बाइक की कीमत करीबन 20,000 रूपये बताई गई. विमल मोटर सायकल को पता तलाश करते रहा, नहीं मिलने पर उसने 18 जुलाई को थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें