पिथौरा : बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी और ढाई वर्षीय... - CG Sandesh

पिथौरा : बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चा घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ में बंसल किराना स्टोर्स के सामने बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चा घायल हो गया. आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

वार्ड नं 12 रानीसागर पारा पिथौरा निवासी अधिकार देवार ने पुलिस को बताया की वह 19 जुलाई को अपनी गाड़ी क्र. CG 06 GL 6287 सुपर एक्सल से अपनी पत्नि कामिनी देवार, पुत्र सम्राट देवार उम्र करीबन ढाई साल के साथ पेट्रोल पंप लाखागढ में पेट्रोल डलवाने आया था. 

पेट्रोल डलवाकर वापस अपने घर जा रहे थे तभी करीबन शाम 04:30 बजे बंसल किराना स्टोर्स के पास पिथौरा की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो वाहन के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बोलेरो वाहन के चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें