news-details

सप्ताह के 7 दिन के लिए जानें शिव पुराण के खास उपाय, पाएंगे धन दौलत और समृद्धि

सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष फलदायी है। साथ ही इस दौरान किए गए पूजा पाठ और उपायों से व्यक्ति को कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। शिव पुराण में सावन का हर एक दिन विशेष फल देने वाला होता है। इसलिए सावन के सोमवार से लेकर रविवार तक हफ्ते के सातों दिन अलग अलग उपाय करने से व्यक्ति को धन संपत्ति, आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शिव पुराण के अनुसार सावन में हर दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

सावन शिव पुराण के उपाय
1) सावन के रविवार के दिन सूर्यदेव की उपासना करें। इसी के साथ सावन के रविवार पर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा आदि भी देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलेगी।



2) सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की उपसाना के बाद माता लक्ष्मी की उपासना भी करें। साथ ही ब्राह्मणों को भोजन कराएं। ब्राह्मणों के लिए घी से ही सारा भोजन बनाएं। इस उपाय को सावन के हर सोमवार को करना है। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संपत्ति का सुख प्राप्त होता है।
3) सावन के मंगलवार के दिन रोगों की शांति के लिए मां काली की उपासना करें और उड़द, मूंग, अरहर की दाल आदि से युक्त भोजन ब्राह्मणों को खिलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को बीमारियों में शांति मिलती है।

4) सावन के बुधवार के दिन घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें और ब्राह्मणों को दही से बना भोजन खिलाएं।

5) सावन के गुरुवार के दिन दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवताओं का पूजन करें और वस्त्र आदि ब्राह्मणों को दान दें। साथ ही मेवों और घी मिश्रित खीर का ब्राह्मणों और देवताओं को भोग लगाएं।

6) सावन के शुक्रवार के दिन एकाग्रचित होकर देवताओं का पूजन करें और ब्राह्मणों की तृप्ति के लिए पडरस युक्त अन्न दें। साथ ही अपना माता, पत्नी बहन आदि किसी स्त्री को सुंदर वस्त्र आदि का उपहार में आप दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी।

7) सावन के शनिवार के दिन रुद्र आदि का पूजन करें। पूजन में तिल का भी इस्तेमाल करें साथ ही दान से देवताओं को संतुष्ट करने के लिए ब्राह्मणों को इस दिन तिल मिश्रित भोजन का भोग लगाएं। इस तरह से देवताओं का पूजन करने से आरोग्य का फल प्राप्त होगा।






अन्य सम्बंधित खबरें