पिथौरा : थ्री इडियट ढाबा के सामने मोटर सायकल की ठोकर से व्यक... - CG Sandesh

पिथौरा : थ्री इडियट ढाबा के सामने मोटर सायकल की ठोकर से व्यक्ति घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ के पास थ्री इडियट ढाबा के सामने मोटर सायकल की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम लाखागढ निवासी शिवप्रसाद भट्ठ ने पुलिस को बताया की वह वर्तमान में संतोष होटल बार चौक में मिस्त्री का काम करता है. शिवप्रसाद 21 जुलाई को रात करीब 8 बजे संतोष होटल बार चौक से काम करने के बाद अपने घर लाखागढ जा रहा था. 

इसी दौरान थ्री इडियट ढाबा के सामने पीछे तरफ से आ रही मोटर सायकल के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दी, जिससे शिवप्रसाद गिर गया. हादसे में उसे दोनों पैर, पंजा, घुटना बांये हाथ के कंधे, सिर कमर में चोट आयी है. शिवप्रसाद को बाद में पता चला कि सेवैयाकला के लखन साहू के मोटर सायकल के चालक ने एक्सीडेंट किया है.

शिवप्रसाद ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी लखन साहू के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें