सरायपाली : युवक ने दर्ज करायी मारपीट की शिकायत - CG Sandesh

सरायपाली : युवक ने दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

बलौदा थाने में एक युवक ने मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

चैतन ताण्डी पिता सनबोध ताण्डी उम्र 30 साल निवासी ग्राम जलगढ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 16 सितम्बर 2024 को रात करीबन 07:30 बजे जलगढ मैन चौक के पास गाडी में बैठा था. तभी मनोज राणा आया और अचानक बाल खिंचकर हाथ झापड से मारने लगा एवं अश्लील गाली गलौज किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज राणा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें