बागबाहरा : 20 हजार नगद, चांदी के सिक्के और किराना सामान चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : 20 हजार नगद, चांदी के सिक्के और किराना सामान चोरी

किराना दूकान से 20 हजार नगद, चांदी के सिक्के और किराना सामान चोरी के मामले थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

अशोक अग्रवाल पिता कांसीराम अग्रवाल उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड नं 07 मेन रोड बागबाहरा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 28 सितम्बर की रात उनके दुकान अग्रवाल ट्रेडर्स में कोई अज्ञात चोर शटर का कुण्डी काट कर गल्ले में रखे करीबन 20,000/- रूपये एवं 15-20 नग चांदी के सिक्के कीमती करीबन 10,000/- रूपये व सिरगेट और कुछ किराना सामान चोरी करके ले गया है. अशोक जब दूकान खोलने गया तो चोरी की जानकारी हुई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें