सांकरा : खेती कार्य करने गए व्यक्ति की बाइक चोरी - CG Sandesh

सांकरा : खेती कार्य करने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम गबौद में खेत के पास बाइक खड़ी कर खेती कार्य करने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

नित्यानंद ठाकुर पिता कंशराम ठाकुर उम्र 39 साल निवासी गबौद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 23 नवम्बर को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 9853 में अपने खेत ग्राम गबौद जंगल जाने के रास्ते में अपने खेत के पास अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर खेती कार्य करने अपनी खेत में गया. 

मोटर सायकल का हैण्डल लॉक नहीं किया था. लगभग 3 घण्टा के बाद वापस आकर देखा तो मोटर सायकल चोरी हो गई थी. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें