महासमुंद ब्रेकिंग : अर्जुडा धाम के घटेश्वरी मंदिर में चोरी, ... - CG Sandesh

महासमुंद ब्रेकिंग : अर्जुडा धाम के घटेश्वरी मंदिर में चोरी, बदमाशों ने लाखों के सोने-चांदी की ज्वेलरी किए पार

महासमुंद। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में स्थित अर्जुडा धाम के घटेश्वरी मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने मंदिर के 5 ताले तोड़कर दान पेटी और सोने-चांदी की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

चोर दान पेटी को मंदिर से बाहर खेत में फेंककर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद लाखों रुपये की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

8 महीने पहले प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह मंदिर क्षेत्र के भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें