बसना : अवैध शराब के मामले में की गई कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के मामले में की गई कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बामडाडीह में पुलिस ने 3 दिसम्बर को अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुखबिर कि सुचना पर ग्राम बामडाडीह पहुंची, जहाँ सुदेश गौतम पिता सेतराम गौतम उम्र 40 साल निवासी साहूडीपा बामडाडीह अपने घर आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते छिपाकर रखा था. उसने शराब रखना स्वीकार किया. 

उसके कब्जे से एक सफेद रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 04 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 800 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें