छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत.  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत.

रायपुरः छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोण्डागांव शामिल हैं. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील है. गुरुवार को कई इलाकों में ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. इसके प्रभाव से अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को कुछ जिलों में ओलावृष्टि और आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है. ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अपील की गई है कि मौसम के अनुसार ही घूमने के लिए निकलें.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें