पटेवा : अपने ही साथ मोटरसाइकिल जा रहे व्यक्ति से गाली गलौज क... - CG Sandesh

पटेवा : अपने ही साथ मोटरसाइकिल जा रहे व्यक्ति से गाली गलौज कर मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम मुनगासेर के पास एक व्यक्ति ने अपने ही साथ मोटरसाइकिल जा रहे व्यक्ति से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुर निवासी रामकुमार साहू 16 फरवरी 2025 को टीकेश्वर आवड़े के साथ ग्राम पचरी काम से गया था, जहां से वापस ग्राम सिंघनपुर आते समय करीबन दोपहर 01.00 बजे मनोज मुर्गा दुकान के सामने ग्राम मुनगासेर के पास टीकेश्वर आवड़े ने पुरानी रंजिश को लेकर रामकुमार को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा, जिसे गाली गलौच करने से मना करने पर वह, तुम मोटर सायकल चोरी के समय मेरा साथ नही दिये हो कहकर हाथ मुक्का एवं ईट के टुकड़ा से मारपीट किया है ।

मारपीट करने से रामकुमार के सिर में चोट आकर खून निकलने लगा। घटना को  मनोज मुर्गा दुकान वाला देखा सुना है व घटना की जानकारी रामकुमार बेटी पायल साहू को बताया हूं ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें