पिथौरा : सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, आरोपी गिरफ्तार। - CG Sandesh

पिथौरा : सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, आरोपी गिरफ्तार।

हजारों एकड़ शासकीय जमीन घोटाले के मोस्ट वांटेड आरोपी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल उर्फ फून्नू सेठ को पटेवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें कलेक्टर का फर्जी अनुमति पत्र से जमीन बिक्री कर ठगने के आरोप में गिरफ्तार कर महासमुंद जिला जेल दाखिल कर दिया है। पूरे प्रदेश में बहुचर्चित इस पहली गिरफ्तारी में झलप के मुकेश अग्रवाल के साथ एक अन्य की गिरफ्तारी की गई है.

शिकायतकर्ता लाखेनगर रायपुर निवासी रामअवतार अग्रवाल से शासकीय जमीन की फर्जी रजिस्टी कर 36 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी की गई है.
       
थाना प्रभारी कश्यप ने बताया कि अपराध क्रं 25/2025 में धारा 406,420,467,468,471,34,120 बी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है और आगे जांच जारी है .


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें