सांकरा : शराब दुकान के पास चखना दुकान में उधारी पैसे की बात ... - CG Sandesh

सांकरा : शराब दुकान के पास चखना दुकान में उधारी पैसे की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट.

सांकरा के शासकीय शराब दुकान के पास एक चखना दुकान में उधारी पैसे की बात को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच मारपीट हुई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

वार्ड नं 16 सांकरा निवासी आमिर खान ने बताया कि शासकीय शराब दुकान सांकरा के पास उसका चखना दुकान है, जहाँ 25 फरवरी 2025 के रात्रि 09:30 बजे वह अपने चखना दुकान में था तो इसी दौरान, गांव का अमित जगदल्ला, ‍ त्रिभूवन,  अमन भोई एवं उसके अन्य साथी उसके चखना दुकान में आकर उधारी पैसा के बात को लेकर एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगे जिनको मना करने पर क्रोधित होकर अमित जगदल्ला, ‍त्रिभूवन, अमन भोई एवं उसके अन्य साथी आमिर खान को जान से मारने की धमकी देकर अमित जगदल्ला बांस के डण्डा से और त्रिभूवन, अमन भोई एवं अन्य साथी लोग हाथ थप्पड़ से मारपीट किये. जिससे आमिर खान के बांये कान के ऊपर सिर में चोट लगने से खुन निकल कर दर्द हो रहा था. घटना को गुलशेर खान और आबिद खान देखे और सुने हैं एवं बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि अमित जगदल्ला ने बताया कि वह वार्ड नं 12 सांकरा का निवासी है, तथा चार पहिया वाहन चलाने काम करता है. जो 25 फरवरी 2025 को रात्रि 09.30 बजे आबीद चखना दुकान के सामने सांकरा में था तो उधारी पैसा के बात को लेकर अमीर खान, गुलसेर खान, आबीद खान ने एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर गुलसेर खान ने डंडा से, अमीर खान ने चाकू से तथा आबीद खान ने हाथ थप्पड़ से मारपीट कर किया जिससे अमित को चोट आकर खून निकल रहा था. झगड़ा को बीच बचाव ओपेश नेताम, अमन भोई किये है एवं देखे सुने है. जिससे ओपेश नेताम के बांये हाथ तथा अमन भोई के दाहिना हाथ में भी चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें