पटेवा : मोटरसायकल की ठोकर से मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : मोटरसायकल की ठोकर से मौत, मामला दर्ज

थाना पटेवा अंतर्गत 05 अप्रैल 2025 को NH 53 रोड़ पीरबाबा के पास ग्राम नवागांव में मोटरसायकल की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार नेमीचंद साहू 05 अप्रैल 2025 को शाम करीबन 06:45 बजे पावर प्लांट तुमगांव से काम करके अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GK 5266 से वापस ग्राम चिरको आ रहा था, इसी दौरान NH 53 रोड पीरबाबा के सामने पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 23 N 4520 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे नेमीचंद साहू के सिर में गंभीर चोट लगा, तथा शरीर के अन्य हिस्से में चोट आया तथा एक्सीडेन्ट से आई चोट से नेमीचंद साहू का मृत्यु हो गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS का अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें