सांकरा : मायके जाकर दुसरे के पति के साथ भागी पत्नी, पति ने क... - CG Sandesh

सांकरा : मायके जाकर दुसरे के पति के साथ भागी पत्नी, पति ने कहा पत्नी को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी..

सांकरा थाना में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके एक महिला अपने मायके से किसी और के साथ भाग गई है, इस संबध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर बताया है कि अगर उसकी पत्नी को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी उसे भागने वाले की होगी.

सांकरा थाना के ग्राम भत्कुंदा निवासी पंकज नन्द ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि वह अपनी पत्नी बबिता नन्द उम्र 29 वर्ष के साथ रायपुर में रह रहा था, जहाँ से उसकी पत्नी 1 मार्च 2025 को अपने मायके बसना थाना के ग्राम खोरापाली गई और इसके बाद 29 मार्च 2025 को पंकज को ग्राम कसलबा थाना सरायपाली की महिला अमिता नन्द पति सुरेन्द्र नन्द बताई कि तुम्हारी पत्नी को मेरा पति सुरेन्द्र नन्द भागकर के गया है.

इसके बाद दोनों परिवार उसकी खोजबीन करने पर कुछ पता नही चला, लेकिन 3 अप्रैल 2025 कि बसना थाना में उन्हें इस बाद की पूर्ण जानकारी हो गई कि सुरेन्द्र नन्द बबिता को भागकर ले गया है.

पंकज नन्द ने बताया कि यदि उसकी पत्नी को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी पत्नी बबिता और सुरेन्द्र नन्द की होगी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें