CG : कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने की मां क... - CG Sandesh

CG : कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने की मां की हत्या, पत्नी पर भी किया हथौड़ी से हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे प्रदीप देवांगन नामक ई-रिक्शा चालक ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हथौड़ी से हमला कर पहले मां की जान ली और फिर पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

घायल हालत में माँ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है और इलाज जारी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें