पटेवा : खेत में सिंचाई हेतु लगाये सौर उर्जा का मोटर पम्प चोर... - CG Sandesh

पटेवा : खेत में सिंचाई हेतु लगाये सौर उर्जा का मोटर पम्प चोरी

महासमुंद जिले से लगातार सोलर पंप के चोरी होने की शिकायत सामने आ रही है. एक बार फिर जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में सोलर पंप चोरी होने से पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिन्दौली निवासी हीरालाल जोगी अपने गोसाई खार स्थित खेत में सिंचाई हेतु सौर उर्जा 3HP सरफेस मोटर पम्प लगाया था, जिसे 14 अप्रैल 2025 एवं 15 अप्रैल 2025 के मध्य रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खेत में लगे सौर उर्जा 3HP सरफेस पम्प कीमती करीबन 34,000 रूपये एवं केबल वायर कीमती करीबन 6,000 रूपये को चोरी कर ले गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें